दिनेशपुर में तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट! पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल

दिनेशपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
दिनेशपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, दिनेशपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के ऑपरेशन के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
बदमाशों के पास से बरामद हुए आठ तमंचे
घटनास्थल पर पुलिस की टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची, जहां टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वहीं, पुलिस ने बदमाशों के पास से आठ तमंचे बरामद होने की जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। मुठभेड़ से जुड़ी अन्य जानकारियों और बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है





