नैनीताल विधानसभा से सुमित्रा प्रसाद की दावेदारी की चर्चाएं तेज, भाजपा में भी नाम को लेकर हलचल!

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य दर्जा मंत्री सुमित्रा प्रसाद को लेकर सियासी चर्चाएं तेज, नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल।

नैनीताल। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। नैनीताल विधानसभा सीट पर भी संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नैनीताल एवं वर्तमान राज्य दर्जा मंत्री सुमित्रा प्रसाद का नाम भी चर्चाओं में सामने आ रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सुमित्रा प्रसाद नैनीताल विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर सकती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके पूर्व कार्यकाल और वर्तमान में राज्य दर्जा मंत्री की जिम्मेदारी को देखते हुए उनके नाम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है।

वहीं, भाजपा के भीतर भी उनके नाम को संभावित दावेदार के रूप में देखे जाने की चर्चाएं हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनके नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नैनीताल सीट से किस चेहरे पर भरोसा जताती है और क्या सुमित्रा प्रसाद अपनी दावेदारी को टिकट तक पहुंचा पाती हैं। फिलहाल नैनीताल विधानसभा में संभावित प्रत्याशियों को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles