2027 चुनाव से पहले हरीश रावत ने खोले पत्ते, खानपुर से लड़ने की जताई इच्छा

harish rawat 2

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हल्द्वानी दौरे के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर  राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है। हरदा ने ने कहा कि उनका मन हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का है।

हरीश रावत ने जताई खानपुर से चुनाव लड़ने की इच्छा

हल्द्वानी में मीडिया से बातचीत के दौरान हरीश रावत ने कहा कि खानपुर क्षेत्र के लोग उनसे वहां से चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे हैं। इसी वजह से उनके मन में खानपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा बनी है। हालांकि, उन्होंने इस बात को भी स्पष्ट किया कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा के बावजूद टिकट और सीट को लेकर अंतिम निर्णय कांग्रेस नेतृत्व का ही होगा।

परिवारवाद के सवाल पर भी दिया जवाब

हरीश रावत ने परिवार के सदस्यों को टिकट दिए जाने और परिवारवाद के सवाल पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्य पिछले 20 से 25 सालों से जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। ऐसे में उनकी राजनीतिक सक्रियता को केवल परिवारवाद के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, जनता के बीच लंबे समय से काम करना भी किसी व्यक्ति की राजनीतिक भूमिका का अहम हिस्सा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles