यमुनोत्री से बागेश्वर तक सड़क और पुल निर्माण को मंजूरी, ग्रामीणों की राह होगी आसान

Construction of roads and bridges from Yamunotri to Bageshwar approved; travel will become easier for villagers.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में  सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उत्तरकाशी से लेकर बागेश्वर तक विभिन्न सड़क और पुल निर्माण कार्यों के लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे स्थानीय ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश के इन विकास कार्यों से पर्वतीय क्षेत्रों में खुशहाली की नई उम्मीद जगी है।

नक्शेदेखें

यमुनोत्री विस क्षेत्र को डबल लेन स्टील गर्डर सेतु की सौगात

उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाण्डा गांव छानी से टटाऊ महाविद्यालय तक दो किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग और बनाल खड्ड पर 84 मीटर लंबे डबल लेन स्टील गर्डर सेतु के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके प्रथम चरण के कार्यों के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। चालू वित्तीय वर्ष में इसके लिए राशि जारी कर दी गई है।

इस बहुप्रतीक्षित मांग को लेकर कुछ महीने पहले सांकरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की थी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह मोटर मार्ग ठकराल और बनाल दोनों पट्टियों के करीब 30 से 35 गांवों को आपस में जोड़ता है। इस मार्ग के न होने के कारण राजकीय महाविद्यालय टटाऊ (बड़कोट) में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में नदी उफान पर रहने के कारण लोगों को 20 से 25 किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर आना पड़ता था। अब इस सड़क और पुल के बन जाने से लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बड़कोट टटाऊ डिग्री कॉलेज को पीजी कॉलेज में उच्चीकृत करने की भी घोषणा की है।

समाचारपढ़ें

बागेश्वर में मन्यूड़ा–नरग्वाड़ी सड़क के लिए 1 करोड़ 22 लाख 40 हजार रु

 उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भी सड़कों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। गरुड़ विकासखंड के अंतर्गत मन्यूड़ा–नरग्वाड़ी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ 22 लाख 40 हजार रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें जीवनरेखा का काम करती हैं। इस मार्ग के बनने से किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने में बहुत सहूलियत होगी। इससे स्थानीय आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।

नक्शेदेखें

देवलधार-माईथान सड़क के लिए भी 1.67 करोड़ रुपये जारी

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ही सड़क सुविधाओं के विस्तार के तहत देवलधार–माईथान–लेटी–गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य के लिए लगभग 1.67 करोड़ रुपये (166.69 लाख रुपये) स्वीकृत किए गए हैं। इसके अंतर्गत सातवें किलोमीटर से लेकर साढ़े ग्यारहवें किलोमीटर तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा।विधायक पार्वती दास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस सड़क के पूरा होने से क्षेत्रवासियों का दैनिक आवागमन सुगम होगा और स्थानीय स्तर पर विकास गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। सरकार के इनर प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles