आज देहरादून दौरे पर अमित शाह!, पदयात्रा और 1500 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

dehradun-amit-shah-visit-inauguration-public-meeting-uttarakhand

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देहरादून दौरे पर है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जिसमें राजनीतिक हलचल पैदा कर दी। इस दौरान अमित शाह परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में बीजेपी ने 25 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया है। इसी कार्यक्रम के लिए राज्यभर से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को देहरादून लाया जा रहा है। अमित शाह के दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

12 बजे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, पहले पदयात्रा में होंगे शामिल

दरअसल अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस जनसभा को भाजपा आगामी चुनाव का पहला बड़ा शंखनाद मान रही है। परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। साथ ही परेड ग्राउंड में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में भी शिरकत करेंगे।

अमित शाह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे वो विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद वो हेलिकॉप्टर से देहरादून आएंगे।

1500 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत

12 बजे वो परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। पदयात्रा में शामिल होने के बाद वो जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले के तय कार्यक्रम में बदलाब किया गया। अब उनका पहला प्रोग्राम परेड ग्राउंड में रखा गया है। कार्यक्रम में अमित शाह 1500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति निशान

जनसभा के बाद परेड ग्राउंड में ही अमित शाह पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां गृह मंत्री उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर सौपेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:55 पर गृह मंत्री पुलिस लाइन पहुंचेंगे। 4:20 बजे तक वो कार्यक्रम में ही रहेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles