नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच 6 भारतीय पर्यटक लापता, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू की तैयारी

नेपाल के डोल्पा जिले में शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर गए छह भारतीय पर्यटक भारी बर्फबारी के बीच लापता हो गए हैं। इनमें दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पर्यटकों का संपर्क टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन और नेपाली सेना ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
नेपाल में भारी बर्फबारी के बीच 6 भारतीय पर्यटक लापता
नेपाल के डोल्पा जिले में शे-फोक्सुंडो झील की ट्रेकिंग पर गए छह भारतीय पर्यटक भारी बर्फबारी के बीच लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है इसमें भारतीय मूल की दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। पर्यटकों का संपर्क टूटने के बाद स्थानीय प्रशासन और नेपाली सेना ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।
रेस्क्यू अभियान जारी
दुर्गम पहाड़ी रास्तों, लगातार हो रही बर्फबारी और मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण बचाव दलों के सामने चुनौती बनी हुई है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, पर्यटक डोल्पो बुद्ध ग्रामीण नगरपालिका से शे-फोक्सुंडो झील की ओर जा रहे थे। उन्हें आखिरी बार नुमला पास और बागला पास के आसपास देखा गया था। ये दोनों पहाड़ी दर्रे शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 और 8 के बीच स्थित हैं।




