हल्द्वानी-डीजीपी के जनसंवाद कार्यक्रम में लोक गायक को जाने से रोका,हुआ फिर ये

हल्द्वानी में आज डीजीपी अभिनव कुमार के द्वारा हल्द्वानी कोतवाली परिसर में स्थानीय लोगों के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन उनके जन संवाद कार्यक्रम में उसे समय बवाल हो गया जब उत्तराखंड के लोक गायक दीपक सुयाल को पुलिस ने जन संवाद कार्यक्रम में अंदर नहीं जाने दिया, और मामला काफी बढ़ गया दीपक सुयाल अपनी समस्या को लेकर डीजीपी अभिनव कुमार के पास जाना चाह रहा था लेकिन पुलिस ने उसे उठाकर कोतवाली में बैठा दिया इस दौरान पुलिस ओर दीपक सुयाल के बीच काफी धका मुकी हुई,दीपक सुयाल दिव्यांग है और उत्तराखंड के लोक गायक हैं उन्होंने कहा वह लगातार राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अपने गीतों के माध्यम से प्रचार करते हैं लेकिन आज अपनी समस्या को वह डीजीपी के समक्ष रखने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया जैसा कि वीडियो में देख सकते है पुलिस लोक गायक दीपक सुयाल को घसीट कर उठाया और कोतवाली के अंदर बैठा दिया।




ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles