कोटा बाग -यहां उफान पर आए नाले में सिरफिरा युवक पानी में डांस करता आया नजर, तलाश में जुटी पुलिस

नैनीताल में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. घंटों की मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. बता दें कालाढूंगी में कोटाबाग के पास गरूणी नाला उफान पर आ गया है. जिसके चलते प्रशासन ने यातायात पूरी तरह बंद कर दिया है. लोग नाले से पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं. पुलिस पानी के तेज बहाव के बीच लोगों से नाला पार न करने की अपील कर रही है. वहीं एक सिरफिरा युवक पानी में डांस करता हुआ नजर आ रहा है.


युवक को नाले के पानी के बीच मस्ती करता देख आसपास के लोगों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में युवक पानी के बीच में जाकर मस्ती करता दिख रहा है. साफ़ देखा जा सकता है कि युवक को अपनी जान जाने का भी कोई डर नही है. युवक का वीडियो पुलिस के पास पहुंचते ही कालाढूंगी पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles