कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा बेस अस्पताल में छापा


कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत बेस अस्पताल में संचालित डायलिसिस सेंटर पहुंचे. जहां उन्होंने भारी अनियमित्ताएं देखी. जिस पर डायलिसिस सेंटर चलाने वाली आउटसोर्स एजेंसी और अस्पताल के सीएमएस को फटकार लगाई. इसके साथ ही एक महीने का सीसीटीवी फुटेज निकालकर चेक करने के निर्देश दिए. जिससे पता चल सके की डॉक्टर वहां समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं।

अधिकारियों को दिए डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करने के निर्देश
कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों को रोजाना डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि 70 मरीजों का रोजाना डायलिसिस होता हैं. हालात कितने खराब हैं कि मरीज के लिए बेड तक उपलब्ध नहीं है. कुमाऊं कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए हैं की व्यवस्थाओं को तत्काल सुधारा जाए और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीजी हेल्थ को रिपोर्ट भेजें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles