कोर्ट की सुनवाई से गैर हाजिर चल रहे 6 वारंटी गिरफ्तार

लक्सर: लक्सर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया है. लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के हरसीवाला गांव निवासी रवि, सुल्तानपुर निवासी मुरसलीन, कबूलपुर रायघाटी निवासी विनोद कुमार, मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव निवासी अश्विनी, खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी उस्मान तथा पुरवाला गांव निवासी अजय उर्फ अजीत न्यायालय में चल रहे अलग-अलग मामलों में पेशी से गैर हाजिर चल रहे थे.

न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी वारंट जारी किये गए थे. न्यायालय के आदेश पर उनके ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles