बड़ी खबर- हल्द्वानी- तिकोनिया के पास कॉलोनी में दिखा गुलदार, डर के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ बंद

हल्द्वानी के रिहायशी इलाकों में गुलदार की दस्तक फिर शुरू हो गई है। काठगोदाम के निर्मला स्कूल के पास से कुछ दिनो पहले गुलदार ने एक छोटे बच्चे को अपना निवाला बना लिया था। जिसके बाद से शहर के लोगो में भय का माहौल बना हुआ था।

लेकिन एक बार फिर से गुलदार देखने से लोगों में हड़कंप मच गया है। इस बार गुलदार शहर के बीचों-बीच तिकोनिया के गुरु तेग बहादुर गली में गुलदार घर की छत पर बैठा हुआ देखा गया है। स्थान लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, लेकिन तब तक गुलदार कलावती कॉलोनी की तरफ निकल गया।

वहीं गुलदार के शहर के बीचो-बीच दिखे जाने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और अब लोगों का शाम के बाद घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है, कि कब जाने गुलदार का हमला हो जाए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles