2027 विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने तेज की टिकट चयन की तैयारी, देहरादून पहुंची स्क्रीनिंग कमेटी

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में टिकट के दावेदारों के नामों पर चर्चा करने के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी देहरादून पहुंच गई है। कमेटी की अध्यक्ष दीपा दासमुंशी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जा रही है।

नक्शेदेखें

कांग्रेस ने तेज की टिकट चयन की तैयारी

स्क्रीनिंग कमेटी के कांग्रेस भवन पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी), कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बैठक के दौरान प्रदेश में पार्टी की चुनावी तैयारियों, संगठन की स्थिति और संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की जा रही है।

विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति का फीडबैक लेगी स्क्रीनिंग कमेटी

स्क्रीनिंग कमेटी पहले प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर चुनावी माहौल और विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति का फीडबैक लेगी। इसके बाद अलग-अलग विधानसभा सीटों से टिकट की दावेदारी कर रहे नेताओं से भी चर्चा की जाएगी। इन बैठकों के जरिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जाएगा और टिकट चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के लिए अहम माना जा रहा दौरा

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी में अध्यक्ष दीपा दासमुंशी के अलावा अनिल चौधरी और पाल भाई अम्बालिया सदस्य के रूप में शामिल हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमेटी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि पार्टी किस आधार पर प्रत्याशियों का चयन करती है और किन चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी की जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

Related Articles