हल्द्वानी-सीएम धामी ने भू कानून को लेकर कहीं ये बड़ी बात

नैनीताल जनपद में अपने एक दिवसीय दौरे पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया ।

मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया की सरकार जल्दी प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू करने वाली है और वर्तमान में भी सरकार द्वारा बाहरी व्यक्तियों द्वारा खरीदी गई जमीनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संज्ञान में यह भी आया है कि जिन परियोजनाओं के लिए बाहरी लोगों द्वारा उत्तराखंड में भूमि की क्रय की गई थी। कई जगह पर उन योजनाओं का गलत मद इस्तेमाल हो रहा है ऐसे में उनके द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी सभी जमीन है। जो नियम संगत नहीं है और नियम कानून का उल्लंघन कर गलत इस्तेमाल हो रहा है उन जमीनों को राज्य सरकार में निहित किया जाए।इसके अलावा जल्दी सरकार पूरे प्रदेश में सशक्त भू कानून लागू करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles