हल्द्वानी- प्रशासन और PWD की टीम ने लालडांठ से पीलीकोठी तक ध्वस्त किया अतिक्रमण

हल्द्वानी में आज प्रशासन की टीम के द्वारा लालडांठ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर अवैध निर्माण को तोड़ा है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ मिलकर लालडांठ चौराहे के पास अतिक्रमण को तोड़ा है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया शहर में 13 चौराहे चौड़ीकरण के अंतर्गत लालडांठ चौराहे से लेकर पीलीकोठी तक सड़क चौड़ीकरण किया, ऐसे में कुछ लोग द्वारा चौड़ीकरण को लेकर हाईकोर्ट में अपील की गई थी, जिसपर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को याचिकाकर्ता के पक्ष को सुनने के लिए कहा था। डीएम नैनीताल की अध्यक्षता में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कमेटी ने जब पूरे मामले की जांच की तो पाया गया की याचिकाकर्ता द्वारा अतिक्रमण किया गया है और प्रशासन को अतिक्रमण को तोड़ने के निर्देश दिए थे, जिस पर आज प्रशासन की टीम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ लालडांठ चौराहे से लेकर पीलीकोठी तक अतिक्रमण को तोड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles