हल्द्वानी- चौड़ीकरण कार्य में आई तेजी

कुमाऊं का सबसे बड़ा शहर हल्द्वानी जिसको प्रधानमंत्री मोदी ने 2200 करोड रुपए की सौगात दी थी। उसके तहत हल्द्वानी में लगातार सड़क चौड़ीकरण, चौराहे चौड़ीकरण और शिविरेज लाइन का कार्य चल रहा है लेकिन बीच में मानसून और त्योहार सीजन के चलते कार्य रुक गया था, जो कि अब तेजी से फिर से शुरू कर दिया गया है शहर के सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई का कहना है कि अब सभी निर्माण दी एजेंसियों को युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। ताकि शहर में जल्द से जल्द सड़क दुरुस्त हो और चौराहे सुंदर बनाए जा सके इसके अलावा अतिक्रमण मकारियों को भी हिदायत दी गई है कि वह समय रहते अपना अतिक्रमण स्वयं हटा दें नहीं तो बलपूर्वक कार्रवाई होगी।
ADVERTISEMENTS



