स्कूटी की अदला-बदली के मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने किया ये काम



. चमोली। स्कूटी की अदला-बदली के मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मालिकों को स्कूटी लौटायी। पुलिस की कार्यप्रणाली की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद खंडूरी पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी वार्ड न. 07 गौचर चमोली ने पुलिस चौकी गौचर में आकर सूचना दी कि उन्होंने अपनी स्कूटी एक्टिवा यूके 07 डीपी 2966 रंग सफेद को गौचर बाजार में समान लेते समय आदित्य इंटरप्राइजेज की दुकान के सामने खड़ी की थी, लेकिन जब वापस आये तो एक्टिवा वहाँ नहीं थी। किसी व्यक्ति द्वारा चोरी की आशंका जाहिर की गयी। चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण द्वारा तत्काल उक्त गुम हुयी स्कूटी की ढूंढ खोज के लिए पुलिस टीम गठित की गयी। गौचर पुलिस की टीम ने पूरी रात एक्टिवा की तलाश के लिए लगभग 30 से 35 सफेद एक्टिवा को तलाश किया गया। बाजार में सभी लावारिस वाहनों की जानकारी की गई इस दौरान बाजार में यूके 11 ए 7693 सफेद डेस्टिनी के मालिक से जानकारी की गई जो मनीष कुमार पुत्र बलवंत सिंह निवासी निकट आईटीबीपी गौचर की थी व उनके द्वारा जल्दीबाजी में गलती से विनोद खंडूरी की स्कूटी ले कर चले गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर सही स्कूटी लौटाई। जिससे दोनों में खुशी का माहौल बना। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में पुलिस की सकारात्मक छवि को और मजबूत किया। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि इस तरह की तत्परता से ही समाज में विश्वास बढ़ता है। इसके अलावा, इस घटना ने यह भी दिखाया कि पुलिस केवल अपराधियों को पकड़ने का काम नहीं करती, बल्कि वह नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने में भी सक्रिय रहती है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस के प्रति अपनी आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की पहल से समाज में सामंजस्य और सहयोग बढ़ता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles