सोशल मीडिया पर किया था युवती का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गुजरात से अरेस्ट

सोशल मीडिया पर किया था युवती का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गुजरात से अरेस्ट

सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

युवती की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने वाला आरोपी अरेस्ट

सोशल मीडिया पर एक युवती की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में जुलाई 2024 में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी. पीडिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध 67 IT Act में मुकदमा दर्ज कर लिया. उक्त प्रकरण में आरोपी ठाकुर कीर्ति भाई पुत्र रणछोड़ निवासी गुजरात पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

आरोपी की गिरफ्तारी केलिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया. जिसके क्रम में पुलिस ने लोकेशन और सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम के साथ दबिश देकर 13 दिसंबर को आरोपी ठाकुर कीर्ति भाई को गुजरात से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles