सूखी ठंड से जनजीवन प्रभावित, उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

mausam weather uttarakhand

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. नवंबर का महीना ख़त्म होने को है. लेकिन अभी तक राज्य में बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन और सुखी ठंड ऐसे ही परेशान करेगी.

उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय न होने के कारण आने वाले चार दिनों तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. आज नवंबर का अंतिम दिन है. बरसात गुजरने के बाद राज्य के कुछ ही इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश देखने के लिए मिली है, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में सूखा है.

बीते दिन के तापमान पर डालें एक नजर

बीते शुक्रवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles