सीएम ने प्रदेशवासियों को दी गीता जयंती की शुभकामनाएं, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को किया नमन

गीता जयंती

सीएम धामी ने आज गीता जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. प्रणब मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया।

सीएम ने प्रदेशवासियों को दी गीता जयंती की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने गीता जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने एक्स पर लिखा है कि श्रीमद्भागवत् गीता केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक महान मार्गदर्शक है, जो सत्य, धर्म, कर्म, और मोक्ष की राह दिखाती है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए ये दिव्य उपदेश हमें जीवन के हर मोड़ पर धैर्यपूर्वक आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को किया नमन

आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. प्रणब मुखर्जी की जयंती है। इस अवसर पर सीएम धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। सीएम धामी ने एक्स पर लिखा कि जनसेवा के प्रति समर्पित आपका जीवन और देश के विकास में योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles