सीएम धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी किया संवाद


सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस पहुंचे मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पौधारोपण किया और उसके बाद सीएम ने पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दिनों जो अतिवृष्टि हुई है उससे रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून सहित अन्य जिलों में काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल राज्य सरकार केंद्र की मदद से पूरी तरह से आपदा राहत कार्यों में जुटी हुई है।

चारधाम यात्रा मार्ग में फंसे लोगों को निकाला जा रहा
चारधाम यात्रा मार्ग में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है, अब तक 15 लोगों की मौत हुई है। आज सुबह तक 12000 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जहां राहत कैंप चलाकर उन्हें खाना, दवाइयों तथा अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया जा रहा है। जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा। सरकार इस पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं और लगातार वो खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles