सीएम धामी ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक, कहा संगीत जगत को हुई अपूरणीय क्षति

Ustad Zakir Hussain Death reason

शास्त्नीय संगीत में देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने वाले दिग्गज तबला वादक जाकिर हुसैन का आज निधन हो गया। उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सीएम धामी ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जताया है।

सीएम ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक

प्रसिद्ध तबला वादक, पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन पर सीएम धामी ने शोक व्यक्त किया है सीएम ने कहा कि उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिजनों, प्रशंसकों को ये असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। संगीत के क्षेत्र में जाकिर हुसैन द्वारा दिया गया योगदान अविस्मरणीय है।

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे उस्ताद जाकिर हुसैन

मिली जानकारी के मुताबिक मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ नामक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। फेफड़ों से जुड़ी इस समस्या की वजह से उन्हें कॉम्लिकेशन आ रही थी। बता दें कि इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस जैसी गंभीर बीमारी का कोई इलाज नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles