सरकार और सरकारी तंत्र पर रणजीत रावत का बड़ा बयान

नैनीताल के रामनगर में कांग्रेस कार्यालय में बैठक के दौरान रणजीत सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने साफ शब्दों में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन फिर भी कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी। अब निकाय चुनाव में लगभग 120 से ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। सरकार की ताकत बढ़ेगी, लेकिन हमारी जीत निश्चित है।”

रणजीत सिंह रावत ने सरकारी मशीनरी पर भी गंभीर आरोप लगाए और स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सत्ता बदलती है और हर किसी का हिसाब होना तय है। “जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें सम्मान मिलेगा, लेकिन जिन लोगों ने अधिकारों का दुरुपयोग किया है, वे खुद को बचा नहीं पाएंगे।” इसके साथ ही उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए ये भी कहा कि जो भरोसेमंद नहीं होते, वे लोकतंत्र के बजाय ‘लठतंत्र’ का सहारा लेते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles