सड़क हादसे में आठ साल के मासूम की मौत,फरार चालक को बनबसा से किया गिरफ्तार

टनकपुर खटीमा हाईवे पर ग्राम पंचायत बिचई के पास एक कार की चपेट में आने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा अपनी मां के साथ नानी के घर से वापस आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में ये हादसा हो गया। जिसमें बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से ही चालक फरार था। लेकिन पुलिस ने चालक को बनबसा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे के मामा की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles