श्याम बेनेगल के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक,90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता-निर्देशक ‘पद्म भूषण’ श्याम बेनेगल के निधन पर सीएम ने दुख व्यक्त किया है। सीएम ने कहा कि भारतीय सिनेमा को नई उचाइयों पर ले जाने में उनके द्वारा दिया गया योगदान अतुलनीय है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बाबा केदार से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजनों और समर्थकों को ये गहरा दुख सहन करने की शक्ति दें।

बता दें कि मशहूर फिल्म मेकर श्याम बेनेगल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर उन्होंने 90 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके निधन से भारतीय सिनेमा जनत को बड़ी क्षति हुई है। इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 1976 में पद्म श्री और साल 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles