शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों की टैक्सी हादसे का शिकार,7बच्चे घायल

कर्णप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे बच्चों की टैक्सी हादसे का शिकार हो गई. जिसमें छह से सात बच्चे घायल बताये जा रहे हैं.



हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार आदिबदरी तहसील की ग्रामीण सड़क बेड़ी-चिंता पर एक टैक्सी हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है टैक्सी में स्कूल के बच्चे सवार थे. सभी बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे थे हादसे में छह से सात बच्चों के घायल होने की सूचना है. आनन-फानन में सभी बच्चों को कर्णप्रयाग के उपजिला अस्पताल लाया गया. जहा बाचों का इलाज चल रहा है. बच्चों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles