विशिष्ट शिक्षक सम्मान के लिए इन का हुआ चयन

हल्द्वानी – उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव, प्रशंसनीय एवं अतुलनीय योगदान के लिए अल्थ्राइस फाउंडेशन के विशिष्ट शिक्षक सम्मान 2024 के लिए प्रोफेसर आरएस पथनी, डा. सोनी टम्टा तथा डा. नवल किशोर लोहनी के चयन की घोषणा की गयी है। उपरोक्त जानकारी देते हुए फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. वीरपाल सिंह संधु ने बताया कि इस हेतु गठित ज्यूरी में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए प्रोफेसर आरएस पथनी, मानव शास्त्र में सतत् शोध के लिए डा. सोनी टम्टा को ‘शोधश्री सम्मान’ तथा ‘यंग लीडरशिप अवार्ड इनोवेशन एंड गुड प्रैक्टिस इन एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन’ के लिए डा. नवल किशोर लोहनी के नाम की घोषणा की गयी है। एमबीपीजी कॉलेज के प्राध्यापकों को विशिष्ट शिक्षक सम्मान मिलने पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. एनएस बनकोटी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बीआर पंत, शोध केन्द्र प्रभारी प्रो. कमरुद्दीन तथा डा. रोहित कुमार कांडपाल समेत कई प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त कर तीनों को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles