रुड़की: इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर शादी का झांसा दे किशोरी से किया दुष्कर्म, हड़पे लाखों के जेवर

रुड़की: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी को झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने किशोरी को झांसे में लेकर उससे घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात मंगवा लिए। इसके बाद पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति कारोबारी है। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बेटी नाबालिग है। कारोबारी की नाबालिग बेटी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निासी एक युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए।

इसके बाद वह घंटों फोन पर बात करने लगे। युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। करीब 20 दिन पहले युवक ने किशोरी को झांसे में लेते हुए उनके घर में रखे करीब आठ लाख रुपये के जेवरात मंगवा लिए। इसके बाद वह लगातार शादी का झांसा देता रहा।

आरोप है कि बुधवार को उसने किशोरी को फोन करके घर से बुलाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त को भी बुला लिया। आरोप है कि एक कमरे में ले जाकर उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को रास्ते में छोड़फर फरार हो गया। किसी ने बदहवाश हालत में किशोरी को देख उसके स्वजन को मामले की जानकारी दी। किशोरी ने स्वजन को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles