रिश्ते हुए शर्मसार,भाई ने किया बहन के साथ रेप

हरिद्वार से भाई-बहन के रिश्ते का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. युवक ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म का खुलासा तब हुआ जब युवती की अचानक तबियत बिगड़ी.



मामला रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां एक युवक पिछले छह महीने से अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था. इसका खुलासा तब हुआ जब अचानक युवती की तबियत बिगड़ी. आनन-फानन में युवती के परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने बताया कि युवती पांच महीने की गर्भवती है. जिसे सुन युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई.


युवती ने बताया कि उसका चचेरा भाई अरशद पिछले छह महीने से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था. युवती ने पुलिस को इसकी तहरीर दी है. मामले को लेकर सीओ रूड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles