रामनगर-पर्यटक की संदिग्ध की परिस्थितियों में मौत


रामनगर घूमने आए बिहार के पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को बिहार की एक प्राइवेट कंपनी एडब्ल्यूपीएल के करीब ढाई सौ लोगों का ग्रुप रामनगर घूमने के लिए आया था. ये सभी लोग रामनगर स्थित ग्राम क्यारी में स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए थे. बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इस ग्रुप में शामिल सुंदर ठाकुर (50 ) निवासी बिहार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

जांच में जुटी पुलिस
सुन्दर के साथियों ने इसकी सूचना रिजॉर्ट स्टाफ को दी. आनन-फानन में स्टाफ की मदद से सुन्दर को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस की जांच में जुट गई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles