युवती ने गंग नहर में छलांग लगाकर दे दी जान,युवक ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर कर दी थी अपलोड

युवती ने गंग नहर में छलांग लगाकर दे दी जान,
मंगलौर में एक युवती ने गंगनहर में कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जल पुलिस कि टीम के साथ मौके पर पहुंची। जिसके बाद गोताखोरों ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अब तक युवती का शव बरामद नहीं किया जा सका है।


मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमरेड़ी की रहने वाली बीकॉम की छात्रा की फेक फेसबुक आईडी बना कर उस पर उसके फोटो अपलोड कर दिए थे। जिससे त्रस्त होकर युवती ने अपने घर पर एक सुसाइट नोट छोड़ा और गंग नहर पर अपना मोबाइल छोड़कर नहर में छलांग लगा दी। युवती की चुन्नी भी गंगा नहर के पुल के किनारे एक झाड़ी में फंसी हुई मिली है।

अब तक शव नहीं किया जा सका बरामद
अभी तक युवती की काफी तलाश किए जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है। युवती की खोजबीन लगातार की जा रही है। युवती की बहन और मां ने बताया कि आज सुबह युवती घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि वो गंग नहर में डूबकर अपनी जान देने जा रही है क्योंकि एक लड़के ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसे बदनाम करने की कोशिश की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles