युवक ने पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

पिथौरागढ़। गुरना मंदिर के पास स्थित मसान बाबा मंदिर के सामने एक युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 8:30 बजे चौकी एंचोली पर सूचना प्राप्त हुई कि मसान बाबा मंदिर के सामने एक व्यक्ति पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति साड़ी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।मृतक की पहचान मुकेश निषाद (28 वर्ष), पुत्र सूबेदार सिंह, निवासी ग्राम घरकुआं, थाना नगला सिंधी, जिला फिरोजाबाद, आगरा के रूप में हुई है। मृतक वर्तमान में डॉट पुलिया के पास, पिथौरागढ़ में रह रहा था। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि शरीर अकड़ा हुआ था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles