यहां पहाड़ी से बोल्डर गिरनें से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, बाल बाल बची जान

रुद्रप्रयाग/ चमोली। पहाडो में लगातार हो रही बारिश अब लोगो पर आफ़त बनकर टूटने लगी हैं,बीतें दिन हुई बारिश से जहाँ बद्रीनाथ हाईवे पर सिरोंबगड़ में यात्रियों से भरी कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरनें के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार में सवार तीन यात्रियों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई।वहीं चमोली के नंदानगर में ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने की घटना से मोक्ष नदी और चूफ़लागाड़ नदी के उफ़ान पर आने के कारण काफ़ी नुक़सान हुआ हैं।

नंदानगर के धूर्मा गाँव निवासी और प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बीते दिन गाँव में हुई बारिश से गाँव के बीच बहने वाली मोक्ष नदी अचानक उफान पर आ गई,जिससे गाँव को जोड़ने वाली दो पैदल पुलिया बह गई,साथ ही खेती को भी बड़ा नुक़सान हुआ हैं।उधर नंदानगर के मुख्य बाज़ार के पास से बहने वाली चुफलागाड़ नदी के उफान पर आने से कई भवनों के नींचे भी कटाव शुरू हो गया हैं,जिससे भवन ख़तरे की जद में आ गयें हैं।नंदानगर तहसील की टीम नुक़सान का जायज़ा लेने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायज़ा लेने के लिए रवाना चुकी हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles