मंदिर में पहचान छुपाकर भजन कर रहा था मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति, ऐसे खुली पोल

मंदिर में पिछले तीन सालों से भजन कर रहा था मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति, ऐसे खुली पोल

अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर पिछले तीन सालों से शिव मंदिर में रह रहा था. जब ग्रामीणों इसकी जानकारी हुई तो हंगामा खड़ा हो गया. हंगामा होता देख व्यक्ति वहां से फरार हो गया.

शिव् मंदिर में पहचान छुपाकर रह रहा था मुस्लिम समुदाय का व्यक्ति

मिली जानकारी के अनुसार वकील (42) निवासी आगरा पिछले तीन सालों से अपनी पहचान छुपाकर शिव मंदिर में रह रहा था. कुछ दिन पहले ग्रामीणों को व्यक्ति पर शक हुआ था उन्होंने उसे आधार कार्ड दिखाने का कहा. जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही व्यक्ति वहां से फरार हो चुका था.

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने की कार्यवाही की मांग

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है. तहरीर में कहा गया है कि पेटशाल गांव के शिव मंदिर में पिछले तीन सालों से विशेष समुदाय का व्यक्ति बाबा बनकर रह रहा था. विहिप ने आरोप लगाया कि व्यक्ति सालों से ग्रामीणों को भ्रमित कर कह रहा है था कि वह एक भजन करने वाला सनातनी है. उन्होंने मांग की है कि पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति के पीछे के मकसद की जांच करे और उसे जल्द गिरफ्तार करे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles