मंदिर के पास फिर भड़की आग, एक दिन पहले दर्जनों मकान समेत कई दुकान जलकर हुई थी खाक

मोरी में लकड़ी से बने तीन मकानों में लगी भीषण आग

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तरकाशी के बड़कोट में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास शुक्रवार रात एक बार फिर भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

सात आवासीय मकान समेत पांच दुकानें जलकर हुई थी खाक

बता दें गुरुवार रात भी बड़कोट के नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास भीषण आग लग गई थी. आग की चपेट में आने से सात आवासीय मकान समेत पांच दुकान जलकर राख हो गई. आग की लपटे देख लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागे. गनीमत रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई.

गैस सिलिंडरों ने पकड़ ली थी आग

बता दें फास्टफूड की दुकान में रखे दो गैस सिलिंडरों ने आग पकड़ ली थी. देर रात होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई और आग पास की ही दूसरी फास्टफूड की दुकान तक पहुंच गई. वहां रखे दो ओर सिलिंडर भी आग लगने से फट गए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles