भारी बारिश का अलर्ट, स्कूलों में घोषित हुई छुट्टी, रहिए सतर्क

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तल्ख है। प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से प्रदेश में नदी-नाले उफान पर बह रहे हैं। वहीं कई संपर्क मार्ग भूस्खलन और बोल्डर गिरने से लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश का अंदेशा जताया है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। जिसके चलते शुक्रवार यानि आज स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

गौर हो कि प्रदेश में मानसूनी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के देहरादून,बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं गरज और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पौड़ी ,चमोली जनपद में कहीं-कहीं गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश होने का अंदेशा जताया हैै। मौसम विभाग ने जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रदेश में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। खासकर देहरादून जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 26 जुलाई यानि आज सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles