ब्रेकिंग- सड़क हादसे में हुई youtuber की मौत

ऋषिकेश में रामा पैलेस के निकट एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक देर रात यूटूबर यश प्रजापति निवासी कैनाल रोड श्यामपुर अपने दोस्त ऋषि कुशवाहा के साथ बाइक पर इंद्रमणि बडोनी चौक की ओर जा रहा था।
रामा पैलेस के निकट एक कार से अचानक बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहे यश प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि बाइक पर पीछे बैठे ऋषि कुशवाहा को गंभीर हालत में लोगों ने सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां हालत गंभीर होने की वजह से ऋषि कुशवाहा को एम्स रेफर कर दिया गया।
फिलहाल एम्स में ऋषि कुशवाहा की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जिस वजह से यह सड़क हादसा हुआ है।
पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यश प्रजापति बाइक राइडर था। जो अपनी बाइक से संबंधित वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करके लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles