बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, फैली दहशत

बागेश्वर: एक बार फिर उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंंद्र बागेश्वर जिला रहा। इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टेयर मापी गई है। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

शनिवार को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। हालांकि तीव्रता कम होने से अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन जिस किसी ने भी भूकंप के झटके महसूस किए, वह दहशत के चलते घरों से बाहर निकल आया।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles