बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास आया मलबा

भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है. जिससे कई यात्री हाईवे पर फंस गए हैं.भारी बारिश के कारण पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है. रविवार सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका चमोली के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है. जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बीआरओ की टीम मार्ग को सुचारु करने का प्रयास कर रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles