बड़ी खबर- पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का हुआ निधन, पीएम ने जताया दु:ख

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 93 साल के थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कई सप्ताह से बीमारी के इलाज के लिए भर्ती थे। नटवर सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। नटवर सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में होना है। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे।
नटवर सिंह के निधन पर कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला ने दुख व्यक्त किया है। सुरजेवाला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर उनके परिजनों को यह क्षति सहने की शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को सदगति प्रदान करें।
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वो 95 साल के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले नटवर सिंह एक बड़े कांग्रेसी नेता थे। सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
2004 से 2005 तक रहे विदेश मंत्री
पूर्व कांग्रेस सांसद नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-I सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे। उन्होंने पाकिस्तान में राजदूत के रूप में भी काम किया था। 1966 से 1971 तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से भी जुड़े रहे रहे थे।
प्रधानमंत्री ने जताया दुख
दिग्गज नेता नटवर सिंह के निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि नटवर सिंह जी के निधन से दुख हुआ। उन्होंने कूटनीति और विदेश नीति की दुनिया में समृद्ध योगदान दिया। वह अपनी बुद्धि के साथ-साथ विपुल लेखन के लिए भी जाने जाते थे।
दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति.”। वहीं देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित राजनयिक और पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ। उनके कई योगदानों में जुलाई 2005 के भारत-अमेरिका परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। उनके लेखन, विशेष रूप से चीन पर, ने हमारी कूटनीति में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।
राजस्थान के सीएम ने जताया दुख
नटवर सिंह के निधन पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘भारत सरकार में पूर्व विदेश मंत्री व पद्म विभूषण से सम्मानित नटवर सिंह के निधन का समाचार अत्यन्त दुःखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
नटवर सिंह ने लिखीं कई किताबें
बता दें नटवर सिंह को साल 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। नटवर सिंह ने कई किताबे भी लिखीं हैं। नटवर सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती थी। वे विदेश मामलों के काफी जानकार थे।
