बड़ी खबर -इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के छह जिलों नैनीताल, चंपावत, देहरादून, पौड़ी, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ के साथ ही टिहरी जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। जहां कुछ जिलों में भारी बारिश तो वहीं कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आने वाले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में जमकर बदरा बरसेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles