पेपर लीक, अब यूजीसी नेट परीक्षा रद्द, सीबीआई को सौपी गयी जाँच

देशभर के 317 शहरों में आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, यह परीक्षा बीते मंगलवार यानी 18 जून को आयोजित की गई थी परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका के बाद यह फैसला लिया गया है, और अब सीबीआई को इसकी जांच करने को कहा गया है,केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक यह परीक्षा अब फिर से आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी साझा की जाएगी, यूजीसी को राष्ट्रीय साइबर क्राइम यूनिट से कुछ ऐसे इनपुट मिले हैं जिसमें परीक्षा में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं, 18 जून को आयोजित इस परीक्षा में देश भर में 317 शहरों में सेंटर बनाये गए थे, कुल 11.21 लाख लोगों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया, जिसमें से 81 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी, इससे पहले नीट परीक्षा को लेकर लगातार विवाद चल रहा है और अब नेट परीक्षा रद्द होने से हर तरफ चर्चा जोरों पर है।
कांग्रेस ने एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है पहले नीट का पेपर लीक हुआ अब यूजीसी नेट का। ऐसा लगता है कि सरकार पेपर लीक सरकार बन गई है, इस परीक्षा लीक मामले में इओयू (आर्थिक अपराध यूनिट) ने दो अभ्यर्थियों से 3 घंटे पूछताछ की है,जिसमे से एक बख्तियारपुर और समस्तीपुर के रहने वाले हैं दोनों से पूछा गया है कि उन्हें परीक्षा से पहले कोई प्रश्न पत्र मिला था अगर हां तो कौन सा मिला किसने दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles