पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि दी श्रद्धांजलि

भाजपा गौलापार मण्डल में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई के पुण्यतिथि के मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर गौलापार किसनपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए श्री अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी के जीवन में राजनीतिक सुचिता और सौम्यता के साथ ही जन सेवा के लिए पूरा जीवन समर्पण करने का संकल्प हमें प्रेरणा देता रहेगा। इस कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर करने की मुहिम पर दौड़ कर युवाओं को प्रेरित करने वाले कमल कुमार को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल, गोविंद मिश्रा, प्रकाश गरजोला, रविन्द्र रेकुनी, पान सिंह मेवाड़ी, बालम बिष्ट, किशोर चुफाल, विजय लक्ष्मी चौहान, त्रिलोक नोला, तारा तिवारी, चन्दन नैथानी, कैलाश राज, जीवन आर्या, कमलेश सम्मल, सोभन सिंग राठौर, भास्कर बोरा, पूरन कोटलिया, नवीन जोशी, कैलाश राज आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles