पुलिस के छापे में फूटा सेक्स भांडा, इस हालत में मिले महिला-पुरूष


उत्तराखंड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऊधमसिंहनगर पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन महिलाओं सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पांच पीड़ितों का रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।


पुलिस के मुताबिक प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग सैल रुद्रपुर जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा 21 जुलाई को थाना ट्रांजिट कैंप मैं अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध मे छापा मारी की कार्यवाही की गई। आज़ाद नगर ट्रांजिट कैम्प जनपद ऊधम सिंह नगर की निवासी एक महिला द्वारा घर पर अनैतिक व्यापार का कार्य कराया जाना पाया।


दबिश देने पर पाया कि घर में कमरों के अंदर कुछ महिला व पुरुष आपत्ति जनक स्थिति मे हैं छह पुरूष तथा तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 6500 रुपये की नगद धनराशि व आपत्ति जनक सामग्री बरामद हुई।


थाना ट्रांजिट कैम्प में धारा 143 BNS व धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही 05 पीड़ित मिलाओ को रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles