पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी, 19 हजार से अधिक लोगों ने किया दीदार

valley of flowers एक जून से पर्यटक कर पाएंगे फूलों की घाटी का दीदार

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आज पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है. बता दें इस बार 19 हजार से अधिक पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया. जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे.

पर्यटकों के लिए बंद हुई फूलों की घाटी

बता दें फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के दीदार के लिए खोल दी जाती है और 31 अक्टूबर को बंद कर दी जाती है. गुरुवार को करीब 12 बजे घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया. इस साल अभी तक 19 हजार 436 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया. जिसमें 330 विदेशी पर्यटक शामिल थे. इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपए की आमद हुई.

वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्रैप कैमरे

फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दाल घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे. इस वजह से विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ. घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं. विभाग की टीम घाटी बंद होने के बाद भी समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहेगी.

फूलों की घाटी में क्या है खास ?

बता दें फूलों की घाटी दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियों से समृद्ध है और जैव विविधता का अनुपम खजाना है. यहां पर्यटक 500 से अधिक प्रजाति के रंग बिरंगे फूलों का दीदार कर पाएंगे. शीतकाल में बर्फ पड़ने के चलते फूलों की घाटी का रास्ता भी बंद हो जाता है. जिसके चलते घाटी को हर साल 31 अक्टूबर को बंद कर दिया जाता है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles