नैनीताल: सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत

नैनीताल। ज्योलीकोट के गेठिया क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय होटल कर्मी की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तीन फीट नीचे जा गिरी। इस दौरान युवक का सिर दीवार से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी साहिल शर्मा गेठिया स्थित होटल माटी में पिछले दो वर्षों से अधिक समय से कार्यरत थे। वर्तमान में उनका निवास दिल्ली में बताया जा रहा है। शुक्रवार देर शाम वह दूध और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए निकले थे। सामान रखने के बाद जैसे ही वह स्कूटी से जाने लगे, अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और नीचे जा गिरी।

हादसे में साहिल का सिर दीवार से जोर से टकराया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद स्थानीय निवासी दीपक शर्मा और राजेंद्र कोटलिया उन्हें निजी वाहन से हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से होटल कर्मचारियों और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles