नैनीझील में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

नैनीताल। नैनीताल की प्रसिद्ध नैनीझील में एक अज्ञात शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। तल्लीताल डाँठ के पास स्थित बोट स्टैंड के समीप झील में एक शव उतराता मिला, जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला।

थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोरा ने जानकारी दी कि शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे मृतक की पहचान हो सके। शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles