नहीं रहे डॉक्टर डीएन मिश्र, हृदय गति रुकने से निधन



रुद्रपुर : संघ से जुड़े दूधनाथ मिश्रा ( डॉ डीएन मिश्र) का कल रात हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। 80 वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी ग्राम सभा कनकपुर में अंतिम सांस ली । स्वर्गीय डॉ डीएन मिश्रा बरहज देवरिया मे पैदा हुए थे। 10 वर्ष की आयु में ग्राम सभा इंदरपुर, रुद्रपुर में सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को एलॉट जमीन मिलने पर वह यहां आ गए थे।

उनका जन्म देवरिया के बरहज में हुआ था। उनके दो पुत्र महामाया मिश्रा, जयमहाशक्ति मिश्रा व दो पुत्रियां करुणा व क्षमा सभी विवाहित हैं। आज आनंदपुर में हुई शोक सभा में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा कि डॉ डीएन मिश्रा हमेशा किसानों की लड़ाई को निर्भीकता, निडर व वेबाक ढंग से रखते थे।

इस अवसर पर राजकुमार पांडेय, मुन्ना लाल गुप्ता, शिवजी गुप्ता, दिनेश सिंह ,विजय बहादुर गुप्ता, उपेंद्रनाथ तिवारी, ओम प्रकाश चौबे ,रजनी सिंह ,अंगद यादव आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles