नशे के खिलाफ अभियान, 12 किलो गांजे के साथ चार तस्कर अरेस्ट, लाखों में है कीमत

dehradun news

नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर 12 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. आरोपी दीपावली के समय उक्त गांजे को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे. इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया.

12 किलो गांजे के साथ चार तस्कर अरेस्ट

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर ऋषिकेश पुलिस ने एसओजी की संयुक्त टीम के साथ मिलकर गोल चक्कर आईडीपीएल ऋषिकेश के पास आकास्मिक चेकिंग की.

चार लाख से अधिक बताई जा रही कीमत

चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को 12 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया. जिसकी कीमत चार लाख से अधिक बताई जा रही है. आरोपी कार से नशा तस्करी को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है.

आरोपियों का विवरण

आरोपियों की पहचान तुषार (22) पुत्र राजकुमार निवासी मेरठ, कंवल जीत (22) सिंह पुत्र हरचरन सिह निवासी मेरठ, नितिन यादव (28) पुत्र राम अवतार यादव निवासी मेरठ और प्रशान्त शर्मा (20) पुत्र दिवान दत्त शर्मा निवासी हापुड के रूप में हुई है. आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles