नगर निगम से चुनाव लड़ सकते हैं अभिनव थापर, मेयर पद के लिए ठोकी दावेदारी

नगर निगम से चुनाव लड़ सकते हैं अभिनव थापर, मेयर पद के लिए ठोकी दावेदारी

उत्तराखंड में इन दिनों निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. हालांकि अभी तक तिथि की घोषणा नहीं हुई है. लेकिन कैटेगरी के हिसाब से सीटों का आवंटन हो चुका है. सीटों के आवंटन होने के बाद सभी नेता अपने-अपने इलाकों से चुनाव के लिए ताल ठोक रहे हैं. इसी कड़ी में देहरादून से कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने भी मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की है.

अभिनव थापर ने मेयर पद के लिए ठोकी दावेदारी

अभिनव थापर ने बीते गुरुवार को देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में देहरादून नगर निगम मेयर पद पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी को अपना आवेदन पत्र दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने देहरादून नगर निगम में भाजपा के 15 साल के विफल शासनकाल के खिलाफ हमने अभियान ” भाजपा के 15 साल, दून नगर निगम बेहाल ” चलाया और कई वार्डों की समस्याओं के सुधार के लिए क्षेत्रीय लोगों के साथ जनसंघर्ष किया.

सड़क से लेकर न्यायालय तक किया संघर्ष : थापर

थापर ने कहा स्मार्ट सिटी के 1537 करोड़ के बजट को ठिकाने लगाने से लेकर 99 फर्जी कर्मचारियों वाली मोहल्ला समिति, 300 करोड़ के होर्डिंग घोटाले, कूड़ा निस्तारण में करोड़ों के भ्रष्टाचार, स्ट्रीट लाइट, बदहाल सड़क सहित अपने अभियान में नगर निगम के कई मुद्दों पर जनता के लिए सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया है. मुझे कांग्रेस की 20 सालों की सेवा पर विश्वास है. इस बार पार्टी मुझपर भरोसा करेगी और सब मिलकर देहरादून को 15 साल बाद ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेंगे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles