धामी कैबिनेट की बैठक आज, अनुपूरक बजट व अग्निवीरों को आरक्षण समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी। शनिवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। आज सुबह 11.30 पर राज्य सचिवालय में बैठक शुरू होगी। आज होने वाली बैठक में अनुपूरक बजट व अग्निवीरों को आरक्षण समेत कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।


आज सीएम धामी की अध्यक्षता में धामी मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन होगा। आज होने वाली बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने का प्रस्ताव भी बैठक में लाया जा सकता है।

बैठक में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
अनुपूरक बजट और अग्निवीरों को आरक्षण के साथ ही आज बैठक में अतिथि शिक्षकों के लिए भी प्रस्ताव लाया जा सकता है। विधानसभा पटल पर रखी जाने वाली प्रत्यावेदन और सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही आयुर्वेद पाठ्यक्रमों में आयुसीमा में छूट देने पर भी चर्चा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles